SRI AUROBINDO SOCIETY · LUCKNOW

The Next Human

एक प्रेरक जीवन को सामने लाएं।

आपके आसपास कौन अपने जीवन और कार्य से दूसरों के लिए नई सम्भावना बना रहा है? ऐसे व्यक्ति को nominate करें। 11 चयनित प्रेरक व्यक्तित्वों का सम्मान और उनके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की पहल।

21–25 दिसंबर 202611 प्रेरक जीवननामांकन निःशुल्क

Jaipuria Institute of Management Auditorium,
Vineet Khand, Gomti Nagar, Lucknow

किन गुणों को देखें? · Qualities to look for

The Next Human ऐसे व्यक्ति हैं जो स्वयं को बेहतर बनाते हुए दूसरों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं। नाम सुझाते समय इन गुणों के वास्तविक उदाहरण देखें:

करुणा और सेवादूसरों की जरूरत समझते हैं और सम्मान के साथ मदद करते हैं।
सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारीकथनी और करनी में मेल रखते हैं; अपने काम के लिए जवाबदेह रहते हैं।
साहस और पहलकठिनाई में भी सही बात के लिए खड़े होते हैं और समाधान खोजते हैं।
आत्म-जागरूकता और सीखने की इच्छाअपनी कमियों को पहचानते हैं, सीखते हैं और व्यवहार में सुधार लाते हैं।
निरंतर योगदान और वास्तविक प्रभावलगातार काम करते हैं; उनके प्रयासों से लोगों या समुदाय का जीवन बेहतर हुआ है।
विनम्रता और सबको साथ लेकर चलनाभिन्न विचारों का सम्मान करते हैं, श्रेय साझा करते हैं और दूसरों को आगे बढ़ाते हैं।

नाम से अधिक काम: प्रसिद्धि, पद, संपत्ति या पहले मिले पुरस्कार आवश्यक नहीं हैं। किसी भी क्षेत्र से ऐसे व्यक्ति को nominate करें जिनका जीवन प्रेरणा देता हो। ये गुण समीक्षा के संकेत हैं, स्वयं अंक देने की checklist नहीं।

क्या साझा करें? एक सच्ची घटना, उनके काम से आया बदलाव, उसकी पुष्टि का साधन और दो संदर्भ। आध्यात्मिकता केवल किसी धार्मिक पद या पहचान तक सीमित नहीं; जीवन में चेतना, करुणा और सेवा भी महत्वपूर्ण हैं।

चयन का आधार: करुणा व सेवा · सत्यनिष्ठा · नैतिक साहस · निरंतर आत्म-विकास · समाज पर सकारात्मक प्रभाव। लोकप्रियता से अधिक जीवन और कार्य का महत्व है।

हिंदी या English में भरें। स्वयं का या किसी अन्य व्यक्ति का नामांकन कर सकते हैं। समीक्षा, प्रमाण और संदर्भ सत्यापन के बाद चयन होगा। नामांकन से सम्मान या आर्थिक सहायता की गारंटी नहीं मिलती। सहयोग का स्वरूप समीक्षा और उपलब्ध संसाधनों के अनुसार तय होगा।

* आवश्यक जानकारी। Aadhaar, बैंक विवरण या संवेदनशील स्वास्थ्य जानकारी न भेजें।

01 आपका परिचय · Nominator

02 उम्मीदवार · Candidate

जीवन / कार्य के क्षेत्र · Nomination sectors *एक या अधिक क्षेत्र चुनें।

उम्मीदवार की फोटो · Photograph

03 प्रेरक जीवन, वास्तविक प्रभाव · Work & impact

04 दो संदर्भ · References

दो अलग व्यक्ति चुनें जो उम्मीदवार के कार्य को जानते हों। जहाँ संभव हो, एक संदर्भ परिवार से बाहर का हो।

गोपनीय नामांकन · Confidential nomination

उम्मीदवार को पहले बताना या उनकी पूर्व-सहमति लेना आवश्यक नहीं है। नामांकन जमा होने पर उम्मीदवार को कोई स्वचालित सूचना नहीं भेजी जाती।

आपकी पहचान उम्मीदवार या सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की जाएगी। आपका नाम और संपर्क विवरण केवल अधिकृत समीक्षा टीम को सत्यापन के लिए उपलब्ध रहेगा। यह समीक्षा टीम से पूरी तरह anonymous submission नहीं है।

फ़ॉर्म भेजकर आप पुष्टि करते हैं कि दी गई जानकारी आपकी समझ के अनुसार सही है।

जानकारी आयोजक और अधिकृत चयन-समीक्षक नामांकन व सत्यापन के लिए देखेंगे। संपर्क विवरण सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे। फोटो / कहानी के सार्वजनिक उपयोग के लिए अलग अनुमति ली जाएगी। जानकारी में सुधार या हटाने हेतु info.saslucknow@gmail.com पर संपर्क करें। Privacy policy